
देहरादून। भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार को देवभूमि उत्तराखंड पहुंचीं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ऋषि-मुनियों की तपोभूमि, सनातन संस्कृति की दिव्य धरा एवं प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण देवभूमि उत्तराखंड में राष्ट्रपति का आगमन प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। राष्ट्रपति के स्वागत को लेकर एयरपोर्ट पर विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं।
राष्ट्रपति के उत्तराखंड आगमन को लेकर प्रदेशवासियों में उत्साह का माहौल है। उनके दौरे के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता प्रस्तावित है।
