Skip to content
July 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • Youtube
  • Instagram
vaidikbhumiabhilekh

vaidikbhumiabhilekh

banner-promo-full-orange
Primary Menu
  • होम
  • उत्तराखंड
  • विशेष
  • रोचक
  • धर्म
  • इ-पेपर
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • बाबा केदार की नगरी में सुरक्षा में बड़ी सेंध! संदिग्ध युवक के पास मिली एयर गन और धारदार हथियार! पुलिस पर उठे गंभीर सवाल
  • उत्तराखंड

बाबा केदार की नगरी में सुरक्षा में बड़ी सेंध! संदिग्ध युवक के पास मिली एयर गन और धारदार हथियार! पुलिस पर उठे गंभीर सवाल

Preeti Rani May 8, 2026
air-gun-in-kedranth.jpg
Listen to this article
🟢 WhatsApp 🔵 Facebook ✈ Telegram

रुद्रप्रयाग : केदारनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था पर उस वक्त गंभीर सवाल खड़े हो गए, जब बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे एक संदिग्ध युवक के पास से एयर गन और धारदार हथियार मिलने की सूचना सामने आई। पुलिस इसे अपनी “सघन चेकिंग अभियान” की सफलता बता रही है और बरामद हथियार को “खिलौना बंदूक” करार दे रही है, लेकिन मामला गंभीर है।

 रायबरेली निवासी युवक धाम में दर्शन के लिए पहुंचा था और घोड़ा पड़ाव के पास एक टेंट में ठहरा हुआ था। इसी दौरान टेंट संचालक को युवक के सामान पर शक हुआ। कपड़े में लिपटी संदिग्ध वस्तु को देखकर उसके होश उड़ गए। जब सामान की जांच की गई तो उसमें बंदूक और धारदार हथियार दिखाई दिए। इसके बाद टेंट संचालक ने बिना देर किए पुलिस और एलआईयू को सूचना दी। सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

लेकिन, सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर पुलिस की सघन चेकिंग इतनी मजबूत थी, तो संदिग्ध युवक एयर गन लेकर केदारनाथ धाम तक पहुंचा कैसे? आखिर सोनप्रयाग, गौरीकुंड और रास्ते में मौजूद तमाम सुरक्षा जांच चौकियों पर उसकी तलाशी क्यों नहीं हुई? क्या सुरक्षा जांच सिर्फ कागजों तक सीमित है?

पुलिस ने मामले को हल्का दिखाने की कोशिश करते हुए दावा किया कि युवक को मानसिक रूप से अस्वस्थ है और बरामद बंदूक को “खिलौना” बंदूक कहा है। केदारनाथ सीओ नितिन लोहनी के मुताबिक 6 मई की शाम संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के दौरान युवक पकड़ा गया। लेकिन, स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस मौके पर तब पहुंची जब टेंट संचालक ने खुद सूचना दी। ऐसे में पुलिस द्वारा इसे “सघन चेकिंग अभियान की सफलता” बताना कई सवाल खड़े करता है। सोशल मीडिया में वायरल वीडियों में भी साफ नजर आ रहा है।

अगर टेंट संचालक सतर्कता न दिखाता तो क्या होता? क्या वही युवक लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता था? यह सवाल अब हर श्रद्धालु के मन में है।

पुलिस ने बिना वैध आईडी के युवक को ठहराने पर टेंट संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की बात कही है, लेकिन असली सवाल पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा इंतजामों पर है। चारधाम यात्रा के दौरान हर दिन हजारों श्रद्धालु केदारनाथ पहुंच रहे हैं। ऐसे में एक संदिग्ध युवक का बंदूक और धारदार हथियारों के साथ धाम तक पहुंच जाना सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चूक माना जा रहा है।

 

About The Author

Preeti Rani

See author's posts

Post navigation

Previous: भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या से सनसनी, बोले- “सोची-समझी साजिश”
Next: भिकियासैंण सड़क हादसे में तीन की मौत

Related Stories

IMG-20260702-WA0009
  • उत्तराखंड

28 वर्षों की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जीसी पंचोली को ‘विधि-सेवा सम्मान

Preeti Rani July 2, 2026 0
IMG-20260627-WA0014
  • उत्तराखंड

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

Preeti Rani June 27, 2026 0
IMG-20260613-WA0013
  • उत्तराखंड

आईएमए की पासिंग आउट परेड: देश को मिले 481 नए सैन्य अधिकारी

Preeti Rani June 13, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • Youtube
  • Instagram
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    

Trending News

28 वर्षों की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जीसी पंचोली को ‘विधि-सेवा सम्मान IMG-20260702-WA0009 1
  • उत्तराखंड

28 वर्षों की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जीसी पंचोली को ‘विधि-सेवा सम्मान

Preeti Rani July 2, 2026 0
सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026 IMG-20260627-WA0014 2
  • उत्तराखंड

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

Preeti Rani June 27, 2026 0
डीआरडीओ की बड़ी कामयाबी, बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस और नौसैनिक एंटी-शिप मिसाइल तकनीक का सफल परीक्षण FB_IMG_1781327386586 3
  • रोचक

डीआरडीओ की बड़ी कामयाबी, बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस और नौसैनिक एंटी-शिप मिसाइल तकनीक का सफल परीक्षण

Preeti Rani June 13, 2026 0
आईएमए की पासिंग आउट परेड: देश को मिले 481 नए सैन्य अधिकारी IMG-20260613-WA0013 4
  • उत्तराखंड

आईएमए की पासिंग आउट परेड: देश को मिले 481 नए सैन्य अधिकारी

Preeti Rani June 13, 2026 0
गंगदासपुर में बाढ़ व जलभराव से निपटने की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा IMG-20260522-WA0035-300x200 5
  • उत्तराखंड

गंगदासपुर में बाढ़ व जलभराव से निपटने की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा

Preeti Rani June 12, 2026 0
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.