Skip to content
July 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • Youtube
  • Instagram
vaidikbhumiabhilekh

vaidikbhumiabhilekh

banner-promo-full-orange
Primary Menu
  • होम
  • उत्तराखंड
  • विशेष
  • रोचक
  • धर्म
  • इ-पेपर
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • जनता मिलन में डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, ई-ऑफिस अनिवार्य
  • उत्तराखंड

जनता मिलन में डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, ई-ऑफिस अनिवार्य

Preeti Rani May 6, 2026 1 minute read
IMG-20260504-WA0017-1024x662.jpg
Listen to this article
🟢 WhatsApp 🔵 Facebook ✈ Telegram

पौड़ी : सोमवार को जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। विभिन्न विभागों से संबंधित आधा दर्जन से अधिक शिकायतों को सुनते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के समयबद्ध समाधान के साथ प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता एवं दक्षता बढ़ाने हेतु ई-ऑफिस के अंतर्गत ई-फाइलिंग प्रणाली को अनिवार्य रूप से अपनाने को कहा। साथ ही उन्होंने पूर्व में दर्ज प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी माध्यम से प्राप्त जनशिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक शिकायतकर्ता को की गई कार्यवाही से अनिवार्य रूप से अवगत कराया जाए।

विगत दिनों में अतिवृष्टि एवं तेज झंझावात के कारण बाधित विद्युत आपूर्ति से प्रभावित पेयजल पम्पिंग पर जिलाधिकारी ने गंभीर संज्ञान लिया। उन्होंने जल संस्थान को पम्पिंग कार्य का विस्तृत लॉग प्रस्तुत करने तथा विद्युत विभाग को सायं तक सभी प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए। साथ ही दोनों विभागों को समन्वय बनाकर पेयजल एवं विद्युत जैसी आवश्यक सेवाओं को निर्बाध रूप से संचालित रखने को कहा।

जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए न्यू बसअड्डा निवासी मोहित सिंह की पेयजल समस्या पर जल संस्थान के जेई को मौके पर भेजा गया। धौलकंडी, बेलकंडी व कोस्याल आदि क्षेत्रों में बंदरों एवं तेंदुए की समस्या को देखते हुए वन विभाग को गश्त बढ़ाने व स्थितिनुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

ई-ऑफिस प्रणाली की समीक्षा में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को शासन के निर्देशानुसार कार्यों का ऑनलाइन निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। विशेष रूप से समाज कल्याण, चिकित्सा, संस्कृति, परिवीक्षा एवं पूर्ति विभाग को ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा पत्रावलियों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी अधिकारियों को ई-फाइलिंग को अपने कार्यव्यवहार का अनिवार्य हिस्सा बनाने को कहा गया।

जनपद में प्रत्येक सोमवार आयोजित होने वाले जनता मिलन कार्यक्रम के माध्यम से जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम पुण्डारी, गगवाड़स्यू निवासी मदन मोहन नैथानी की खेत कटान संबंधी शिकायत का निस्तारण किया गया। ग्राम कण्डारा पैडुलस्यु निवासी अनुबंधित कर्मी ज्ञान सिंह (प्लम्बर) के मानदेय संबंधी प्रकरण का संतोषजनक समाधान किया गया। कोटद्वार रोड निवासी ऊषा नौटियाल की पुस्ता निर्माण संबंधी शिकायत पर एनएच विभाग द्वारा कार्यवाही की गई। अध्यक्ष शिक्षक अभिभावक संघ राजकीय इंटर कॉलेज चम्पेश्वर की शिकायत का त्वरित संज्ञान लेते हुए विद्यालय में जलापूर्ति सुचारू कर दी गयी। वहीं कनिष्ठ उप प्रमुख दीपक असवाल की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए कल्जीखाल क्षेत्र में नियमित और समान गैस आपूर्ति सुनिश्चित की गयी।

इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, डीएफओ महातिम यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ शिव मोहन शुक्ला, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान प्रवीण सैनी, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, मुख्य शिक्षाधिकारी अत्रेश सयाना, डीपीआरओ जितेंद्र कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ विशाल शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल, अधिशासी अभियंता लोनिवि विवेक सेमवाल, विद्युत अभिनव रावत, मुख्य कृषि अधिकारी ऋतु कुकरेती, जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित दुबड़िया, परियोजना प्रबंधक उरेडा चंद्रप्रकाश उपाध्याय, प्रभारी पुरातत्व अधिकारी अनिरुद्ध बिष्ट सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

Preeti Rani

See author's posts

Post navigation

Previous: विकासनगर सब-रजिस्ट्रार कार्यालय पर डीएम सविन बंसल की छापेमारी, भारी अनियमितताएं उजागर, मूल विलेख जब्त, प्रतिबंधित भूमि की रजिस्ट्री और स्टांप शुल्क चोरी के 47 मामले चिन्हित
Next: ऋषिकेश में अवैध निर्माण पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन; बहुमंजिला इमारत सील, अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप

Related Stories

IMG-20260702-WA0009
  • उत्तराखंड

28 वर्षों की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जीसी पंचोली को ‘विधि-सेवा सम्मान

Preeti Rani July 2, 2026 0
IMG-20260627-WA0014
  • उत्तराखंड

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

Preeti Rani June 27, 2026 0
IMG-20260613-WA0013
  • उत्तराखंड

आईएमए की पासिंग आउट परेड: देश को मिले 481 नए सैन्य अधिकारी

Preeti Rani June 13, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • Youtube
  • Instagram
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    

Trending News

28 वर्षों की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जीसी पंचोली को ‘विधि-सेवा सम्मान IMG-20260702-WA0009 1
  • उत्तराखंड

28 वर्षों की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जीसी पंचोली को ‘विधि-सेवा सम्मान

Preeti Rani July 2, 2026 0
सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026 IMG-20260627-WA0014 2
  • उत्तराखंड

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

Preeti Rani June 27, 2026 0
डीआरडीओ की बड़ी कामयाबी, बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस और नौसैनिक एंटी-शिप मिसाइल तकनीक का सफल परीक्षण FB_IMG_1781327386586 3
  • रोचक

डीआरडीओ की बड़ी कामयाबी, बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस और नौसैनिक एंटी-शिप मिसाइल तकनीक का सफल परीक्षण

Preeti Rani June 13, 2026 0
आईएमए की पासिंग आउट परेड: देश को मिले 481 नए सैन्य अधिकारी IMG-20260613-WA0013 4
  • उत्तराखंड

आईएमए की पासिंग आउट परेड: देश को मिले 481 नए सैन्य अधिकारी

Preeti Rani June 13, 2026 0
गंगदासपुर में बाढ़ व जलभराव से निपटने की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा IMG-20260522-WA0035-300x200 5
  • उत्तराखंड

गंगदासपुर में बाढ़ व जलभराव से निपटने की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा

Preeti Rani June 12, 2026 0
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.